फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिटायर क्लर्क ने भरा नामांकन

शाहिल शर्मा Updated Sat, 23 Aug 2025 07:44 PM IST

हरियाणा में एक शख्स ने उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन भरा है। शख्स का नाम जगह सिंह है जो 71 साल के हैं। जगत सिंह क्लर्क पद से रिटायर हुए हैं।  इससे पहले जगत सिंह राष्ट्रपति चुनाव  के लिए भी तीन बार नामांकन कर चुके हैं लेकिन औपचारिकताएं पूरी नहीं कर पाने की वजह से हर बार नामांकन रद्द हुआ है। तीन बार राष्ट्रपति चुनाव के लिए किया नामांकन मूल रूप से गांव चांग निवासी जगत सिंह बिजली निगम से साल 2012 में बतौर लिपिक रिटायर हुए थे। जगत सिंह ने बताया कि उन्होंने 2012, 2017 और फिर 2022 में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए नामांकन किया। मगर हर बार उनका नामांकन मानक पूरे नहीं कर पाने की वजह से रद्द हो गया। अब उन्होंने उप राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन किया है। जगत सिंह ने कहा मैंने 36 साल दो माह बिजली विभाग में नौकरी की है और कभी भी किसी से कोई रिश्वत नहीं ली है। सच्चे दिल से लोगों का काम किया है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी आजमाया हाथ जगत ने सिंह ने बताया कि उन्होंने हिसार और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुनाव में भी नामांकन किया था। इसके अलावा वह विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।  उन्होंने बताया कि एसवाईएल के मुद्दे को खत्म कर हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दिलाना चाहते हैं। इसके अलावा कर्मचारियों की परेशानी दूर करना चाहते हैं। रिटायर होने के बाद से अब तक जगत सिंह गांव चांग में फिलहाल रोजमर्रा के घरेलू काम करते हैं। फुर्सत के दौरान गांव में ग्रामीणों के साथ ताश के पत्तों की बाजी लगाकर अपनी दिनचर्या बीता रहे हैं। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें