फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन ने सौंपा ज्ञापन, शहीदों के नाम के आगे अमर शहीद शब्द जोडने की मांग

राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को उचित सम्मान दिलाने के लिए इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन (हरियाणा) व वूमेन हैल्पिंग सोसायटी ने एक विशेष मुहिम शुरू की है। शुक्रवार को दोनों संगठनों के प्रतिनिधि मंडल ने भिवानी उपायुक्त से मुलाकात की और प्रदेश सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपकर मांग की कि सरकारी रिकॉर्ड और सार्वजनिक स्थानों पर शहीदों के नाम के साथ अनिवार्य रूप से अमर शहीद या अमर बलिदानी शब्द जोड़ा जाए। उपायुक्त की तरफ से एसडीएम ने ज्ञापन लिया। बता दे कि यह ज्ञापन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा एवं वूमेन हैल्पिंग सोसायटी की संचालिका एवं अध्यक्षा सुशीला देवी सिंह ने जोर देकर कहा कि यह केवल शब्दों का फेरबदल नहीं है, बल्कि यह उन परिवारों की भावनाओं और शहीदों के सर्वोच्च बलिदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का एक तरीका है। सुशीला देवी सिंह ने कहा कि जब हम किसी वीर के नाम के आगे अमर शहीद लगाते हैं, तो वह आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन जाता है। उनके त्याग की गरिमा को और अधिक ऊंचा उठाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने मांग की कि सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के नामकरण में, पार्कों, चौराहों और सडक़ों के बोर्ड पर, शहीदों के नाम पर बने सामुदायिक केंद्रों और संस्थानों में नामकरण की प्रक्रिया में इन शब्दों को शामिल करने के लिए तुरंत दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें