फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में चार साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, पति ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप

हरियाणा के भिवानी में एक चार साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। बच्चा रात में अपनी मां के साथ सोया था। सुबह जब कोई हलचल नहीं हुई, तो उसकी मां उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, बच्चे के पिता ने अपनी पत्नी पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है। जैन चौक पुलिस चौकी से जांच अधिकारी मनीष सिंह ने कहा कि विहान अपनी मां के साथ रहता था। उसके पिता के भी बयान दर्ज किए गए हैं। पोस्टमार्टम कर पिता को सौंपा शव मां ने बताया कि उसका बेटा रात को ठीक सोया था, लेकिन सुबह नहीं उठा। फिलहाल बच्चे का पोस्टमार्टम करवाकर शव बच्चे के पिता को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, हिसार के बगला गांव निवासी अंशुल ने बताया कि 2018 में मैंने भिवानी के हालू बाजार निवासी नेहा से लव मैरिज की थी। उनकी फोन पर बातचीत होती थी। इसके बाद दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। शादी के बाद परिवार वाले भी खुश थे और दोनों परिवारों का आना-जाना शुरू हो गया था। शादी के बाद उन्हें एक बेटा हुआ जिसका नाम विहान रखा। पीड़ित पिता ने लगाए आरोप इसके बाद पति-पत्नी में विवाद रहने लगा। 2 साल से उनका कोर्ट में केस चला हुआ है। मैंने बच्चे की भी कस्टडी कोर्ट से मांगी थी। अंशुल ने आगे बताया कि नेहा भिवानी में अपने मायके में रह रही है। पिछले दो साल से मैंने अपने बेटे को देखा तक नहीं है। नेहा ने उसके खिलाफ दहेज व खर्चे का केस किया हुआ है। रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे नेहा का फोन आया। उसने कहा कि विहान बीमार है, आकर संभाल ले। पांच मिनट बाद फिर से फोन आया और कहा कि विहान का आधार कार्ड भेज दो, तुम्हें आने की जरूरत नहीं है। अंशुल ने बताया कि जब मैं अस्पताल पहुंचा तो विहान की मौत हो चुकी थी। वहां पर मुझे कहा कि साइन कर दो। जब मैंने मना किया तो मुझे अस्पताल से बाहर निकाल दिया। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने बेटे की हत्या की है और दूसरे युवक के साथ रिलेशनशिप में थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें