फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों ने एक्सईएन के खिलाफ की नारेबाजी

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 09 Jun 2025 03:29 PM IST

हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिक बोर्ड वर्कर यूनियन मुख्यालय भिवानी यूनिट बेरी के कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर दिए मांग पत्र पर सुनवाई न होने पर कर्मचारियों ने एक्सईन के खिलाफ नारेबाजी कर बिजली निगम कार्यालय के प्रांगण में धरना-प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। धरना-प्रदर्शन बेरी यूनिट के प्रधान प्रदीप कटारिया की अध्यक्षता में किया गया। यूनिट प्रधान प्रदीप कटारिया ने विरोध जताते हुए कहा कि एक्सईन कर्मचारियों को बेवजह परेशान कर रहा है। तकनीकि कर्मचारियों को फील्ड से हटाकर कार्यालय में ड्यूटी करवाई जा रही है, जिससे फील्ड के कार्यो में परेशानी हो रही है। जिला सर्कल सचिव कृष्ण यादव का कहना है कि हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिक बोर्ड वर्कर यूनियन मुख्यालय भिवानी के कर्मचारियों को जानबूझ कर परेशान किया जा रहा बल्कि दूसरे यूनिट के कर्मचारियों की सभी मांगों को मान लिया जाता है। इस मौके पर यूनिट प्रधान प्रदीप कटारिया, सचिव उमेद, जिला सर्कल सचिव कृष्ण यादव, मुकेश, प्रवीन, प्रंशात आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें