भिवानी जिला मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर दूर स्थित तिगड़ाना गांव को हांसी जिले में शामिल किए जाने की प्रस्तावित योजना को लेकर तिगड़ाना के ग्रामीणों में खासा रोष है। ग्रामीण इस योजना को रद्द कर गांव तिगड़ाना को हांसी की बजाए भिवानी जिले में ही शामिल रखे जाने की मांग उठा रहे हैं। इसी मांग को लेकर सोमवार को करीबन 1500 के करीब ग्रामीण भिवानी के उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और उपायुक्त को मांग पत्र सौंपकर तिगड़ाना को भिवानी जिला में ही शामिल रखे जाने की मांग उठाई।