फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में हांसी गेट चौक के समीप फिर टूटी डिवाइडर की रेलिंग, हादसों का अंदेशा

नवीन दलाल Updated Sun, 02 Feb 2025 02:50 PM IST

भिवानी के हांसी गेट चौक के समीप एक बार फिर डिवाइडर की रेलिंग टूटकर गिर गई है। जिससे वाहन चालकों के साथ हादसे का अंदेशा बना है। हालांकि दूसरी बार इसी हिस्से की रेलिंग टूटकर सड़क पर गिरी है। जिससे वाहन चालकों के साथ हादसा हो सकता है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने कुछ दिन पहले ही इस हिस्से की रेलिंग को ठीक कराया था। बतां दे कि नगर परिषद की ओर से शहर के डिवाइडरों पर सुंदरीकरण के लिए पौधे लगाए जा रहे हैं। पौधे रोपित करने से पहले नगर परिषद कर्मचारियों ने जेसीबी से गड्ढा खुदाई कराई थी। इसी दौरान लोहे की रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। हालांकि गड्ढा खोदने से पहले नगर परिषद ने डिवाइडर को पहले वाली स्थिति में लाने का वायदा भी किया था, मगर अपना काम समेटने के बाद नगर परिषद ने डिवाइडर को अपने हाल पर ही छोड़ दिया। जिसके बाद अब लोहे की रेलिंग टूटकर बिखर रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें