फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में पेयजल लाइन लीकेज ठीक करने के बाद सड़क दुरुस्त कराना भूला विभाग

भिवानी में रेलवे लाइन पर वैश्य कॉलेज के पास पानी की लाइन लीकेज ठीक कराने के बाद क्षतिग्रस्त अपने हाल पर छोड़ दी है। जिसकी वजह से आधी सड़क पर क्षतिग्रस्त होने की वजह से हादसों का अंदेशा बना है। रात के समय स्ट्रीट लाइट भी बंद पड़ी रहती है। ऐसे में कोई भी वाहन चालक यहां हादसे का शिकार हो सकता है। हालांकि पेयजल लाइन की लीकेज अब ठीक हो चुकी है। जिसके बाद सड़क को दुरुस्त नहीं कराया गया है। भिवानी के घंटाघर से रेलवे रोड की तरफ जाने वाला मार्ग पर सीसी सड़क बनी है। जिसके नीचे से नेहरू पार्क बूस्टर की मुख्य लाइन में लीकेज हो रही थी। काफी दिनों तक यहां लीकेज की वजह से व्यर्थ में ही पानी बहता रहा, मगर अब जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने इस समस्या का तो समाधान कर दिया। मगर पीडब्ल्यूडी विभाग ने टूटी हुई सड़क पर अभी तक संज्ञान नहीं लिया है। इस संबंध में कनिष्ठ अभियंता सोनू हुड्डा ने बताया कि जल्द ही सड़क को दुरुस्त करा दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें