फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: जिला स्तरीय रोड सेफ्टी प्रतियोगिता में 60 छात्रों ने निभाई भागेदारी

शाहिल शर्मा Updated Thu, 11 Dec 2025 04:30 PM IST

जिला पुलिस प्रशासन की तरफ से जिला स्तरीय रोड सेफ्टी प्रतियोगिता में 60 प्रतिभागियों ने भागेदारी निभाई। पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार के निर्देश पर आयोजित रोड सेफ्टी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल नई पुलिस लाइन में आयोजित की गई। जिला यातायात थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय कुमार कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा विषय पर बच्चों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष सभी स्कूलों में रोड सेफ्टी नियमों के बारे में प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस वर्ष भी इंटर स्कूल रोड सेफ्टी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आज डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन भिवानी में आयोजित की गई। यह परीक्षा एक घंटे की थी जिसमें जिला के ब्लॉक लेवल स्तर से आए 60 विद्यार्थियों को उनके लेवल के अनुसार लेवल के पेपर दिए गए। जिसमें 12 बच्चे पास हुए। पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता से बच्चे यातायात के नियमों बारे खुद जागरूक होने के साथ-साथ दूसरों को भी जागरूक करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें