फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस की अंदुरूनी स्थिति आई सामने: कैप्टन अभिमन्यु

Naveen Updated Fri, 03 Apr 2026 04:46 PM IST

हरियाणा के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस की अंदुरूनी स्थिति सामने आई है। कांग्रेस के उम्मीदवार ने आजाद उम्मीदवार को सहयोग दिया। यह बात उन्होंने भिवानी में पूर्व सांसद जंगबीर सिंह के निवास पर उनके निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में फसलों की खरीद बेहतर तरीके से हो, इसके लिए व्यापक प्रबंध किए गए है। जो किसानों की बायोमीट्रिक व फोटो अपलोड करने जैसी शिकायतें आ रही है, उसके पीछे बाहर से आकर मंडियों में फसल बेचने वाले लोगों को रोकना है, ताकि स्थानीय किसानों को नुकसान ना हो। उनका इशारा बाहरी राज्यों से फसल खरीदकर प्रदेश की मंडियों में बेचने वालों की तरफ था। भाजपा कार्यालय पर हमला किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग भाजपा को कमजोर करना चाहते है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय पर हमला निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने पंजाब की भूमि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्वाधिक बलिदान दिए है। भाजपा गीदड़ धमकियों से डरने वाले नहीं है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चौ. जंगबीर सिंह एक सरल, ईमानदार व जनहितैषी नेता थे। उन्होंने हमेशा लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता दी। उनके विचार व कार्यशैली आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की भर्तियों को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन में कॉलेज कैडर की भर्तियों की सवाल पर बोले कहा कि एचपीएससी की भर्तियां संवैधानिक तरीके से होती है। हरियाणा के युवा दूसरे राज्यों में अपनी योग्यता के बल पर नौकरी पाते है। ऐसे में उनकी मांग है कि योग्य बच्चों को उचित स्थान मिले। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के उनकी आम आदमी पार्टी द्वारा ही समय ना देेने के प्रश्न पर कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि आप पार्टी का एक ही मालिक है। उनका इशारा अरविंद केजरीवाल की तरफ था। उन्होंने कहा कि आप के मालिक ने पहले दिल्ली में शीश महल पहनाया, अब पंजाब में शीश महल में रहते है तथा उडन खटौले पर चलते है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें