फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में रणदीप सूरजेवाला ने एचपीएससी नौकरियों को लेकर भाजपा सरकार पर लगाए भेदभाव के आरोप

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन में रोजगार को लेकर भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा की सरकार हरियाणा के युवाओं को नौकरी के योग्य नहीं मानती। हरियाणा के युवा केंद्रीय सेवाओं में बेहतर परिणाम लाते है, जबकि एचपीएससी एचपीएससी को हरियाणा के युवाओं का टैलेंट नजर नहीं आता। यह बात उन्होंने भिवानी में पूर्व सांसद चौ. जंगबीर सिंह के देहांत पर शोक व्यक्त करने के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि एचपीएससी हरियाणा के एससी, बीसी, जनरल व ईडब्ल्यूएस के युवाओं के पदों को खाली छोड़ रही है। यह हरियाणा के नौजवानों के साथ विश्वासघात है। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पहले ही हरियाणा के लोगों को कंधे के कमजोर बता चुके है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश के स्कूलों में हरियाणा के 60 प्रतिशत, स्कूल प्रिंसिपल के 77 प्रतिशत व कॉलेज स्तर पर प्रोफेसर के 60 प्रतिशत पद खाली पड़े है। विश्वविद्यालयों को ऋण देकर उनकी आर्थिक स्थिति खराब कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह भाजपा की हरियाणा में शिक्षा को खत्म करने की नीति है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें