फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर CPIM नेता कामरेड इंद्रजीत ने जताया विरोध, कहा- ये समझौता नहीं, ट्रंप के सामने समर्पण है

मयूर शर्मा Updated Thu, 25 Jun 2026 02:01 PM IST

भारत-अमेरिका ट्रेल डील को लेकर सीपीआईएम नेता कामरेड इंद्रजीत सिंह ने कहा कि यह डील अमेरिका के साथ एक तरफा समर्पण की तरह है। क्योंकि इस डील में भारत द्वारा अमेरिकी उत्पादों के आयात पर कोई शुल्क नहीं लगा पाएगा, जबकि भारत द्वारा अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले उत्पादों पर 18 प्रतिशत शुल्क लगेगा। जो कि बिल्कुल भी न्यायोचित नहीं है। यह बात उन्होंने वीरवार भिवानी में सीपीआईएम के विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। कामरेड इंद्रजीत ने आरोप लगाया कि भारत अमेरिकी ट्रेल डील में यह भी शर्त रखी गई है कि भारत अनिवार्य रूप से 500 बिलियन डॉलर का आयात करेगा, इससे भारत देश में 800 बिलियन डॉलर का माल बनकर बिकना बंद हो जाएगा। जिससे देश की अर्थव्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें