फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: पूर्व मंत्री रामबिलास ने दिया विवादित बयान, क्षत्रियों को दी आतंकवादियों की संज्ञा

शाहिल शर्मा Updated Sun, 25 May 2025 08:40 PM IST

राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के बाद रविवार को भिवानी पहुंचे पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने भी क्षत्रियों पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने क्षत्रियों को आतंकवादियों की संज्ञा दे डाली। साथ ही परशुराम के फर्से को परमाणु बम बताया। रामबिलास शर्मा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के विवादित बयान पर पूछे सवाल पर चुप रहे पर राहुल गांधी पर कई कटाक्ष किए। पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा 30 मई को रोहतक में आयोजित भगवान परशुराम की जयंती का निमंत्रण देने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने भगवान परशुराम को आतंकवाद खत्म करने वाला, फरसे को परमाणु बम कहकर राहुल गांधी पर कटाक्ष किए। रामबिलास शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने 21 बार धरती से आतंकवाद खत्म किया। उनका फरसा परमाणु बम था। जबकि पौराणिक कथाओं में कहा गया है कि भगवान परशुराम ने 21 बार क्षत्रियों का खात्मा किया था। ऐसे में इस बयान को क्षत्रियों विरोधी माना जा रहा है। शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने अब ब्रह्मपुत्र नदी किनारे भगवान परशुराम की 51 फिट ऊंची प्रतिमा बनवा कर रेल पहुंचा दी। वहीं राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के विवादित बयान पर बार बार पूछे सवालों पर रामबिलास शर्मा चुपी साधते रहे। कभी वो जांगड़ा को अजीज तो कभी बड़ा भाई बताकर सवाल को टालते रहे। सांसद जांगड़ा के सवाल पर रामबिलास ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी व सेना की सराहना करने लगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें