फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: बम-बम भोले के जयकारे से गूंज उठी छोटी काशी, ढाई हजार कांवड़ चढ़ी

महाशिवरात्री पर छोटी काशी के शिवालयों में बम-बम भोले के जयकारे गूंजे। अल सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई। सुबह करीब पांच बजे बारिश ने भी भगवान शिव का जलाभिषेक किया। वहीं कांवड़िएं गंगोत्री व हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे थे। जिन्होंने विधि विधान के अनुसार कांवड़ चढ़ाकर अपना प्रण पूरा किया। इस मौके पर कांवड़ियों के लिए जोगीवाला मंदिर में मेडिकल चेकअप कैंप भी लगाया गया। मंगलवार रात भर मंदिरों में भजन कीर्तन हुआ। जबकि बुधवार अल सुबह से ही कांवड़ चढ़ाना शुरू हो गया। शहर के जहरगिरी मंदिर, जोगीवाला मंदिर सहित अनेक शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें