फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : छोटे बच्चों ने किया गीता श्लोक पाठ

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 01 Dec 2024 06:26 PM IST

ताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति, सदाचारी शिक्षा समिति व श्री कृष्ण कृपा परिवार द्वारा गीता जयंती महोत्सव को लेकर गीता पाठ एवं अष्टादश गीता श्लोक पर बाल संबोधन और श्लोक उच्चारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर कक्षा प्रथम तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों ने कंठस्थ गीता के 18 श्लोकों का उच्चारण किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संस्कृत में गीता के संवादों पर प्रकाश डाला और गीता के श्लोकों को बड़े उत्साह के साथ प्रस्तुत किया। छोटे-छोटे बच्चों की तुतलाती आवाजों में गीता के श्लोक सुनकर अभिभावक भी भाव विभोर हो गए। बच्चों ने संस्कृत और हिंदी में गीता के श्लोकों का उच्चारण किया, जो दर्शाता है कि गीता के संदेश का प्रभाव नई पीढ़ी पर भी गहरा हो रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें