फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के गांव बैरान में सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, परिवार के तीन लोग गंभीर

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 05 Feb 2026 06:28 PM IST

गांव बैरान में बस स्टैंड के नजदीक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां अज्ञात कारणों के चलते एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गांव फरटिया भीमा निवासी रामपाल (उम्र करीब 47 वर्ष) अपनी पत्नी प्रेम तथा भाई की लड़की साक्षी के साथ अपने बेटे की शादी के लिए सामान की खरीदारी करने हिसार गए हुए थे। खरीदारी के बाद कार से वापस लौटते समय गांव बैरान के पास अचानक कार संतुलन खो बैठी और पेड़ से टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। डायल 112 पुलिस टीम व राहगीरों की मदद से घायलों को लोहारू के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन तीनों घायलों को इलाज के लिए निजी एंबुलेंस के माध्यम से हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें