फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के लोहारू में सूरजगढ़ रोड पर हुई बस और पिकअप की टक्कर, चालक गंभीर घायल

शहर के सूरजगढ़ रोड पर शनिवार को एक निजी बस और पिकअप गाड़ी के बीच हुई टक्कर में पिकअप चालक महेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को एक निजी बस लोहारू से राजस्थान की ओर जा रही थी। उसी दौरान सूरजगढ़ रोड पर एक पिकअप चालक, जो टेंट का कार्य करता है। वह किसी कार्यक्रम में टेंट लगाने के बाद अपनी गाड़ी को सड़क किनारे साइड में लगा रहा था। इसी बीच पीछे से आ रही बस ने पिकअप को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप चालक महेंद्र घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे लोहारू के उप नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा अचानक हुआ, जिससे मौके पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही लोहारू पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। लोहारू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने बताया कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। बस चालक और अन्य संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें