शहर के घंटाघर चौक से सराय चौपटा होते हुए बिचला बाजार तक धनतेरस पर जमकर लोग खरीददारी कर रहे हैं। वहीं, बाजार में लगने वाले जाम पर नियंत्रण के लिए नाकों पर पुलिस मुस्तैद की गई है। इसके अलावा लोगों को भी सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए मचान भी लगाई गई हैं। मचान से पुलिस कर्मी पूरे बाजार में लगने वाली भीड़ पर नजर बनाए हुए हैं। धनतेरस पर ज्वैलरी, बर्तन और कपड़ों के साथ ही मिठाई की दुकानों पर भी जमकर लोग खरीददारी कर रहे हैं। बाजार में गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। सिर्फ दुपहिया वाहन चालकों की एंट्री है।