फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: खरकड़ी सोहान के पास पशुचारा से भरे ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग

भिवानी। गांव खरकड़ी सोहान के पास पशुओं के चारे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में अचानक आग धधक उठी। देखते ही देखते चारे के साथ ट्रॉली के टायरों में भी जल गए। घटना के दौरान ट्रेक्टर चालक शोभा चन्द के कपड़ों को भी आग ने पकड़ लिया, गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया। घटना ऊपर से निकल रही बिजली के तारों की स्पार्किंग से हुई बता रहे हैं। वीरवार को आगजनी की एक घटना में खरकड़ी सोहान के पास बड़ा हादसा टल गया। गांव लीलस निवासी सुभाष ट्रेक्टर ट्रॉली से पशुओं का चारा ले जा रहे थे। इस दौरान चारे से भरी ट्रॉली में आग लग गई और लपटें निकलनी शुरू हो गई। आग इतनी तेजी से फैली की चालक शोभाचन्द की कमर की साइड से कुर्ता भी जल गया। गनीमत रही की चालक बिल्कुल ठीक है। सुभाष भी मौके पर साथ ही था वह भी सुरक्षित है। लोगों ने धधकती आग को देखकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जेसीबी से ट्रेक्टर पर काफी मिट्टी डाल दी गई ताकि ट्रेक्टर बच जाए। वहीं पानी के माध्यम से भी आग को बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन चारा लगभग जल गया वहीं ट्रॉली के टायर भी जल गए। चालक शोभाचन्द ने बताया कि वे बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि बिजली की उपर से निकल रही बिजली की तारों से स्पार्किंग से आग लगी है। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें