फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी और चरखी दादरी के लिए 56700 यूरिया बैग की खेप पहुंची

रेलवे जंक्शन पर रविवार को भिवानी और चरखी दादरी जिलों के लिए 56700 यूरिया बैग का नया रैक पहुंचा। जिसके बाद ढुलाई वाहनों से इन्हें दोनों जिलों के खाद्य वितरण केंद्रों तक पहुंचाने का काम भी शुरू किया गया। इससे पहले भी जिले में यूरिया का एक रैक आ चुका है। अधिकारियों का दावा है कि यूरिया खाद को लेकर जिले में कोई किल्लत नहीं है। क्योंकि इस समय किसानों की गेहूं और सरसों की फसल पकाव की ओर बढ़ रही है। वहीं मौसम भी अब गर्म होने लगा है। हालांकि किसान खेतों की सिंचाई में जुटें हैं। भिवानी जिले में बिजाई के दौरान डीएसपी की किल्लत ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी थी। इसी के चलते कृषि विभाग ने यूरिया की डिमांड भी भेज दी थी। जिले में अब तक यूरिया का तीन रैक आ चुका है। जबकि ये तीसरा रैक है। पिछले माह दूसरा रैक आया था। इसमें भी करीब 56 हजार से अधिक यूरिया बैग जिले में पहुंचे थे। कृषि उपनिदेशक डॉ विनोद फौगाट ने बताया कि 56700 बैग यूरिया खाद पहुंच गई है। जिसे भिवानी और चरखी दादरी क्षेत्र के किसानों के लिए वितरण केंद्रों पर भेजा जाएगा। फिलहाल खाद को लेकर कोई दिक्कत नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें