फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाबा साहेब पर अमित शाह की टिप्पणी से बिफरे कांग्रेसियों ने भिवानी में सड़क पर उतर किया प्रदर्शन

नवीन दलाल Updated Tue, 24 Dec 2024 05:05 PM IST

संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से भिवानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष बढ़ गया है। मंगलवार को विरोध स्वरूप जिला कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक डाॅ. शिवशंकर भारद्वाज के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। विरोध के बाद उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंप कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से त्याग पत्र लेने, भाजपा पार्टी से बर्खास्त करने, संविधान की कापी हाथ में लेकर सार्वजनिक रूप से आमजन से माफी मांगे की मांग की। पूर्व विधायक डा. शिवशंकर भारद्वाज ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह अपने पद का दुरुपयोग कर अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं। उन्होंने बाबा साहेब का अपमान कर हमारे देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें