भिवानी के तोशाम बाईपास पर बुधवार रात करीब 12 बजे 35 टन बिनौले से भरा ट्रक अचानक पलट गया, जिससे ट्रक चालक रामफल को चोटें आईं। हादसा जूई नहर के किनारे स्थित संकरे मोड़ पर हुआ। चालक ने बताया कि वह चरखी दादरी से हिसार के बरवाला के लिए बिनौला लेकर जा रहा था। संकरे मोड़ पर ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक के सिर और हाथों में चोटें आईं, लेकिन उनकी जान बच गई। हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बिनौले की बोरियां जूई नहर में जा गिरीं। सौभाग्यवश, उस समय नहर में पानी बंद था, जिससे बोरियां बहने से बच गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।