फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: लोहारू में वंदे भारत ट्रेन के आगे आकर युवक ने की आत्महत्या, मामले में जीआरपी कर रही है कार्रवाई

शाहिल शर्मा Updated Mon, 09 Mar 2026 02:41 PM IST

लोहारू कस्बे के आजमपुर रोड स्थित श्मशान भूमि के पास सोमवार को एक युवक द्वारा वंदे भारत ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही लोहारू जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक अश्वनी निवासी 32 वर्षीय सुभाष ढाणी वार्ड नंबर 12 लोहारू का रहने वाला था। मृतक शादीशुदा था और उसके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता का पहले ही देहांत हो चुका था, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी काफी हद तक उसी के कंधों पर आ गई थी। परिजनों और आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार अश्वनी मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार की आर्थिक स्थिति अधिक मजबूत नहीं थी, फिर भी वह अपने परिवार को संभालने के लिए दिन-रात परिश्रम करता था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी जीआरपी के राजकुमार ने बताया कि मामले में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। संवाद

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें