तोशाम की जाट धर्मशाला में सोमवार को सरपंच एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें बताया कि जींद के उचाना में 22 जून को सरपंच एसोसिएशन और खाप पंचायतों की होने वाली महापंचायत में लव मैरिज एक्ट में संशोधन समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर गिल ने बताया कि महापंचायत में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। जाट धर्मशाला तोशाम में हुई बैठक में रणबीर गिल ने कहा कि वर्तमान में समाज में कई बुराईयां बढ़ रही हैं। युवक-युवतियां एक ही गांव और गोत्र में शादियां कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार यह वैज्ञानिक दृष्टि से भी उचित नहीं है। इससे बीमारियों का खतरा बढ़ता है। टोहाना में हाल ही में हुई एक घटना का जिक्र करते हुए रणबीर गिल ने बताया कि लिव-इन में रह रही एक महिला और उसके प्रेमी की हत्या उसके पति ने कर दी। महिला ने अपने बच्चों और पति को छोड़ दिया था। इस घटना से तीन परिवार बर्बाद हो गए और बच्चों का भविष्य भी प्रभावित हुआ। रणबीर गिल ने केंद्र सरकार से लिव-इन रिलेशनशिप पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब सरकार तीन तलाक को समाप्त कर सकती है