विश्व हिंदू परिषद की ओर से शहर में छह स्थानों पर करवाचौथ के उपलक्ष्य में महिलाओं को मेहंदी लगाने का कार्यक्रम रखा गया। इनमें से सबसे प्रमुख तौर पर अंबाला की पुरानी अनाज मंडी में वार्ड-9 में मेहंदी लगाने के लिए शिविर लगाया गया। मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने यहां पहुंचकर मेहंदी लगाने वाली कार्यकर्ता बहनों का सम्मान किया और स्वयं इस कार्यक्रम में मेहंदी लगवाकर हिंदू तन मन-हिंदू जीवन के ध्येय को चरितार्थ किया। इसके अलावा पटेल रोड, पतंजलि आरोग्य केंद्र, श्रीराम मंदिर जीटी रोड, श्री नीलकंठ मंदिर सेक्टर-7, चित्रकूट सोसाइटी हरी पैलेस रोड पर मेहंदी लगाने के कार्यक्रम रखे गए। मेयर ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद सदैव ही सनातन की रक्षा के लिए और हिंदू संस्कृति को बढ़ाने और जागृत रखने में सदैव प्रयासरत रहता है। नारी शक्ति का सम्मान करते हुए विश्व हिंदू परिषद की ओर से कार्यकर्ता बहनों के आत्मविश्वास और में स्वावलंब की भावना को बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयास होते रहे हैं। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के सेवा प्रमुख विजय नारंग, जिला उपाध्यक्ष अशोक कक्कड़, विभाग संगठन मंत्री विकास बिश्नोई, जिला सह मंत्री मोहित अहलूवालिया, नगर विस्तारक कृष्ण जोशी व अन्य मौजूद रहे।