फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में मंत्री के निरीक्षण के बाद हरकत में अधिकारी, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटे

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 13 Jun 2025 05:30 PM IST

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निरीक्षण के बाद शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारी हरकत में नजर आए। उन्होंने नालों व टांगरी नदी का निरीक्षण किया। इस दौरान अंबाला छावनी के एसडीएम के साथ नगर परिषद, कैंटोनमेंट बोर्ड, रेलवे, सेना व नेशनल हाइवे के अधिकारी मौजूद रहे। संयुक्त टीम ने एयरफोर्स स्टेशन के पास, किंगफिशर, धूलकोट, जीटी रोड के नजदीक, गाड़ा-बाड़ा गांव, शाहपुर, मंछौंडा, घसीटपुर गांव सहित टांगरी नंदी के आसपास नालों का निरीक्षण किया। एसडीएम विनेश कुमार ने मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नालों की जल्द सफाई करवाई जाए ताकि बरसात में लोगों को परेशानी न हो। इसके लिए टीमें तैनात रहें और इसकी रिपोर्ट भी लगातार उन्हें दी जएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें