पुलिस लाइन के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय साइकिल मेला लगाया गया। मेले में सभी खंड के राजकीय स्कूलों से कक्षा छठी के विद्यार्थी पहुंचे। इन विद्यार्थियों ने मेले में पहुंचकर अपनी मनपसंद साइकिल को पसंद किया। मेले में तय किए रेट से ज्यादा ही साइकिल ही दिखी। जिले के 406 विद्यार्थियों ने मेले में साइकिल पसंद की। वहीं, निदेशालय की ओर से साइकिल बजट कोषागार के माध्यम से वेंडर के खाते में डाला जाएगा। इसके बाद विद्यार्थियों की उनकी मनपसंद साइकिल मिलेंगी। स्कूल में पहुंचकर बच्चों ने साइकिल पसंद की और इन साइकिल को पसंद करने के बाद आवेदन फार्म विभाग के पास जमा हुए।