फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन 50 मिनट की देरी से अंबाला स्टेशन पहुंची

फिरोजपुर से नई दिल्ली के बीच चली नई वंदे भारत एक्सप्रेस का अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। भारत माता के जयकारों के बीच मौजूद यात्रियों सहित लोगों ने फूलों की वर्षा करते हुए ट्रेन का स्वागत किया, हालांकि ट्रेन के आगमन का समय दोपहर 12:18 बजे था, लेकिन ट्रेन लगभग 50 मिनट की देरी से प्लेटफार्म एक पर पहुंची। इस दौरान हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ कालका सांसद कार्तिकेय शर्मा और मंडल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया मौजूद रहे। लगभग 10 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन दोपहर 1:20 बजे गंतव्य की तरफ रवाना हो गई। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों ने काफी खुशी जाहिर की और कहा कि पहली बार ग्रामीण क्षेत्र की तरफ प्रीमियम ट्रेन के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें