राजकीय पीजी कॉलेज में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार व प्रदर्शनी शुरु हुई। जिसका आयोजन अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ एवं इतिहास विभाग द्वारा हरियाणा राज्य अभिलेखागार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्रदर्शनी तीन दिन तक आम जनता व विद्यार्थियों के लिए खुली रहेगी। यह प्रदर्शनी आजादी के लिए वीर बलिदानियों की याद में लगाई गई। इस प्रदर्शनी में महिलाओं के योगदान को भी दर्शया गया है । वहीं सेमिनार के मुख्यातिथि हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद के उप चेयरमैन प्रो. एसके गक्खड़ रहे। मुख्य वक्ता के तौर पर आइसीएचआर की सीनियर फेलो डा. राजवंती मान ने विचार रखे। इसके अलावा पहले दिन ऑस्ट्रेलिया व पाकिस्तान से भी वक्ताओं ने संबोधित किया।