फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में शराब पीने से रोका तो दो व्यक्तियों ने रेहड़ी चालक पर किया किरपान से हमला

नवीन दलाल Updated Tue, 12 Aug 2025 05:07 PM IST

रेलवे स्टेशन के सामने फ्लाईओवर के नीचे खाने की रेहड़ी पर शराब का सेवन करने से मना करने पर मंगलवार दो सिख व्यक्तियों ने हंगामा किया। पहले तो रेहड़ी पर काम करने वाले जंडली निवासी विपिन कुमार से बहस करने लगे। देखते ही देखते किरपान निकालकर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों व पुलिस ने बीचबचाव किया। मारपीट में घायल विपिन को उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। विपिन की बाजू पर पांच टांके आए व फ्रेक्चर हो गया। उधर, दोनों हमलावरों को पुलिस ने पकड़कर जांच शुरू कर दी थी। घायल विपिन ने बताया कि वह फ्लाईओवर के नीचे ही रेहड़ी लगाता है। दोपहर के समय नशे में आए दोनों व्यक्तियों ने शराब का सेवन करने की बात कहीं। जब मना किया तो हमला कर दिया। पड़ाव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह ने बताया कि दोनों हमलावरों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें