अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने साहा थाने का भ्रमण किया जहां पर छात्रों ने थाने की कार्यशैली को देखा। यह भी जाना कि अगर कोई अपराध होता है तो सबसे पहले डायल-112 की मदद ले सकते हैं। बाद में पुलिस स्टेशन जाकर एफआईआर करवानी चाहिए। इनमें बिहटा गांव स्थित शिवालिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नोवीं से बारहवीं कक्षा के 50 छात्र शामिल थे। साहा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कर्मवीर से जाना कि एफआईआर कैसे दर्ज होती है। वहीं, छात्रों ने थाना प्रभारी ने सवाल भी पूछे। सबसे पहले छात्रों ने थाने का हवालात देखा, जहां पर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश होने से पहले तक रखा जाता है। उसके बाद जाना की थाने में तैनात इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, सिपाही, मुंशी की क्या ड्यूटी है।