फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से साहा थाने में दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Tue, 27 May 2025 07:52 PM IST

अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने साहा थाने का भ्रमण किया जहां पर छात्रों ने थाने की कार्यशैली को देखा। यह भी जाना कि अगर कोई अपराध होता है तो सबसे पहले डायल-112 की मदद ले सकते हैं। बाद में पुलिस स्टेशन जाकर एफआईआर करवानी चाहिए। इनमें बिहटा गांव स्थित शिवालिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नोवीं से बारहवीं कक्षा के 50 छात्र शामिल थे। साहा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कर्मवीर से जाना कि एफआईआर कैसे दर्ज होती है। वहीं, छात्रों ने थाना प्रभारी ने सवाल भी पूछे। सबसे पहले छात्रों ने थाने का हवालात देखा, जहां पर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश होने से पहले तक रखा जाता है। उसके बाद जाना की थाने में तैनात इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, सिपाही, मुंशी की क्या ड्यूटी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें