युवा किसान नेता नवदीप सिंह की गिरफ्तारी के बाद किसानों में रोष है। रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा एवं किसान-मजदूर मोर्चा के आह्वान पर सिटी के बाजारों से सरकार की शव यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सिटी के मानव चौक, रेलवे रोड से होती हुई कोर्ट रोड पर पहुंची और वहां पर सरकार का पुतला फूंका।