अंबाला महमूदपुर गांव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने तीन व चार नंबर मतदान केंद्र के बाहर दो पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर जबरन वोट डलवाने व मतदाताओं को अपनी बातों से लुभाने का आरोप लगा रहे है। माहौल बिगड़ते देखकर आनन-फानन में बराड़ा डीएसपी सुरेश कुमार, साहा थाना प्रभारी जतिंद्र सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को समझाते हुए शांत करवाया।