हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने सिविल अस्पताल और आदेश हस्पताल पहुंचकर सड़क हादसे में मृत लोगों के परिजनों से बातचीत की। इस दौरान विज ने घायलों का हालचाल जाना और हर संभव मदद देने का भरोसा दिलवाया। उन्होंने घटना को लेकर मुख्यमंत्री से बात करने और घायलों एवं मृतकों के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने का आह्वान किया।