कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को गुजरात के गांधीनगर में नवसर्जन गुजरात जनादेश रैली में हिस्सा लेंगे। इस रैली में ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। उम्मीदें हैं कि राहुल अपने तीन दिवसीय गुजरात दौरे में ही पाटीदार नेता हार्दिक पटेल से भी मुलाकात कर सकते हैं।