फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आन-बान और शान का प्रतीक है तिरंगा- सीएम योगी

तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तिरंगा हमारे आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए हर नागरिक से गर्व के साथ तिरंगा फहराने की अपील की। सीएम योगी ने कहा कि अलग-अलग समय में अलग-अलग प्रकार की ध्वज लेकर देश की आजादी को गति दी गई थी। लेकिन आजादी के बाद भी लंबे समय तक तिरंगा हर घर तक नहीं पहुंच सका। मुख्यमंत्री ने कहा, 1947 से लेकर लंबे समय तक कांग्रेस और अन्य दलों की सरकारें भारत के नागरिकों को अपने घर पर तिरंगा फहराने का अधिकार नहीं दे पाईं। उन्होंने आगे कहा, "हमारा सौभाग्य है कि जिस राष्ट्रध्वज के लिए पहले भारत के नागरिकों को न्यायालय में लड़ाई लड़नी पड़ती थी कि मैं अपने घर में राष्ट्रध्वज लगाना चाहता हूं, वो अधिकार अब मिला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें