फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत सरोवर, सरकार की योजना फ्लाप होता दिखाई दे रही

संदीप कुमार मिश्र Updated Mon, 24 Aug 2026 09:08 PM IST

भटहट ब्लॉक में अमृत सरोवर सरकार का योजना फ्लाप होता दिखाई दे रहा है। पूरे ब्लॉक में अमृत सरोवर के अन्तर्गत लगभग 12 से 15 पोखरों का चयन किया गया है। परंतु यदि देखा जाए तो कही पर भी ठीक ढंग से काम नहीं हुआ है। सम्बंधित अधिकारी गण भी इस बात को जानते हुए भी सरकार के निर्देशों का पालन नहीं हो पा रहा है। ग्राम पंचायत भलुही में गांव के पूरब नहर के किनारे पिच रोड पर सुग्गन सिंह के दुकान के बगल में स्थित पोखरें को अमृत सरोवर के अन्तर्गत चयनित किया गया है। परंतु यहा किसी भी प्रकार का कोई काम नहीं हुआ है। ना तो पोखरें के किनारे सीमेंट सीढ़ी बनाया गया है, ना ही बैठने के लिए सीमेंट बेंच बनाया गया है। और तो और पोखरें की सफाई भी नही कराई गई है। पोखरें में जलकुम्भी भरा हुआ है। किनारे किनारे खरपतवार से पटा हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें