क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त अभिषेक कुमार मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए ईपीएफओ से जुड़ी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने भविष्य निधि खातों, यूएएन, पेंशन और क्लेम सेटलमेंट को लेकर कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित निपटारा करने का भरोसा दिलाया। आयुक्त ने कहा कि ऑनलाइन सेवाओं को मजबूत करने के साथ जागरूकता अभियान पर भी जोर दिया जा रहा है।