आयकर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवारी की सुबह शहर के पांच व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और आवास पर छापा मारा है। इनमें एक फ्लोर मिल संचालक, एक होटल क्लब उद्यमी, एक आटोमोबाइल सेक्टर, रियल ईस्टेट और एक अन्य व्यापारी के यहां छापा बताया जा रहा है। सुबह आठ बजे दिल्ली और लखनऊ की टीम एक साथ इन प्रतिष्ठानों पर पहुंची और छापे की कार्रवाई शुरु कर दी।