जिले में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की रविवार को शुरुआत हुई। जिला महिला अस्पताल में परियोजना निदेशक एवं सीएमओ डा. आरएस दुबे, वरिष्ठ चिकित्सक डा. जीएम शुक्ल ने शुभारंभ किया। जिले के 1529 बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के 3.29 लाख बच्चों को यह डोज पिलाई जाएगी। गायघाट के मदरसे में भी पोलियो ड्रॉप पिलाई जा रही है।