नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने महेवा वर्कशॉप का निरीक्षण किया। वर्कशॉप का कार्य धीमा पाए जाने पर नाराजगी व्यक्ति की। इसे जल्द पूरा करने के लिए अवर अभियंता रंजीत को निर्देश दिया। वर्कशॉप का सुंदरीकरण करने, पुराने टीनशेड को ध्वस्त कर वेटिंग एरिया बनाने का निर्देश दिया। जल्द ही नगर निगम के सभी वालों वाहनों की मरम्मत इस वर्कशॉप में होगी। पुराने एवं लोहे के कबाड़ को निस्तारित करने के लिए मुख्य अभियंता को निर्देशित किया।