गोरखपुर के मोहद्दीपुर स्थित सरदार भगत सिंह नगर में खत्री समाज और खत्री महिला समिति की ओर से सामूहिक करवा चौथ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद रात में चंद्र दर्शन कर अर्घ्य दिया और व्रत का पारण किया। आयोजन में क्षेत्र की कई महिलाओं ने सहभागिता की।