तिवारीपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर में मंगलवार को राप्ती नदी में डूबने से 4 बच्चे लापता हो गए। थोड़ी देर बाद एक बच्चे का शव नदी में उतराता मिला। बताया जा रहा है कि बच्चे खेलते समय तालाब में उतर गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।