खजनी के भरोहियां गांव में दो पक्षों में शनिवार को जमीन के विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी। इसके बाद मारपीट होने लगी। बीच बचाव करने आई दो लड़कियों को गोली लग गई। इसके बाद गोली चलाने का आरोपी भाग गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस घायलों को पीएचसी पहुंचाई। जहां से मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।