योद्धा क्लब की ओर से चल रहे ग्रीष्मकालीन नृत्य प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को रंगारंग समापन हुआ। कार्यक्रम में प्रशिक्षण ले रहे बच्चों ने शास्त्रीय, कथक, भरतनाट्यम और लोकनृत्य की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के हाव-भाव और लयबद्ध नृत्य को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि एक महीने के इस शिविर में 50 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं।