मुख्यमंत्री शनिवार को ताल नदोर में बन रहे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के भूमिपूजन और शिलान्यास के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। कहा, पहले ताल नदोर का क्षेत्र बंजर था, जिसका मन करे कब्जा कर लेता था। लेकिन अब विकास हो रहा है। सामने वेटनरी कॉलेज का निर्माण हो रहा है। यहां तमाम पशु चिकित्सक तैयार होंगे।