रामलीला समिति धर्मशाला बाजार की ओर से भारत मिलाप का कार्यक्रम मंगलवार सुबह बड़े ही धूमधाम से किया गया। इसके पहले सोमवार देर रात भारत मिलाप की शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में ढोल नगाड़े बज रहे थे। इसके बाद शोभायात्रा धर्मशाला बाजार पहुंची जहां मंच पर भारत मिलाप का मंचन बड़े आस्था भाव के साथ किया गया जिसे श्रद्धालुओं ने देखा।