गोरखपुर के शाहपुर इलाके के आवास विकास कॉलोनी बी-ब्लॉक में आवारा कुत्ते के काटने से एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कुत्ते के डर से मोहल्ले में कर्फ्यू जैसा माहौल हो गया है और लोग भयभीत हैं। जरुरी काम से घरों से निकलने पर डर रहे हैं। बृहस्पतिवार को स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह कॉलोनी में पहुंचकर घायलों का हाल-चाल लिया और नगर निगम के जिम्मेदारों को फोन कर घटना से अवगत कराया। इसके बाद भी कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा।