श्री राम जानकी कोलहाल मंदिर चौरीचौरा से रविवार की रात में दुग्धेश्वर नाथ मंदिर रूद्रपुर के जलाभिषेक के लिए पूजा अर्चना के साथ गाजे बाजे के साथ पैदल कांवरियों का रवाना हुआ। जिसमें में काफी संख्या में कांवरिया शामिल थे। नगर पंचायत चौरीचौरा में स्थित राम जानकी कोलहाल मंदिर से पिछले 28 वर्ष के सावन मास में दूधेश्वर नाथ मंदिर रूद्रपुर के लिए पैदल कांवर यात्रा निकला जाता है। नगर पंचायत चौरीचौरा के स्थित राम जानकी कोलाहल मंदिर मे कांवरियों ने पूजा अर्चना किया। इसके बाद गाजे बाजे साथ दुग्धेश्वर मंदिर रुद्रपुर के लिए प्रस्थान हुए। सोमवार की सुबह दुग्धेश्वर मंदिर में भगवान शिव को जलाभिषेक करेंगे। नगर पंचायत चौरीचौरा के अध्यक्ष सन्नी जायसवाल ने राम जानकी कोलहाल मंदिर में पूजा अर्चना करने बाद कांवरियों के जत्थे को रवाना किया। इस अवसर समाज सेवी अजय सिंह टप्पू, पूर्व सभासद मुन्ना कुमार भुज, जंग बहादुर विश्वकर्मा, अवधनारायण, अंकित वरनवाल,रतन,सोनू, कन्हैया, सन्नी मद्धेशिया,रवि मद्धेशिया, संजय वर्मा, विशाल जायसवाल आदि शामिल थे।