‘हम्मा-हम्मा’ सिंगर जुबिन नौटियाल का नया गाना ‘हाय दिल’ रिलीज हो गया है। जिसको लेकर उन्होंने शनिवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। जहां उन्होंने लाइव गाना भी गाया। ‘हाय दिल’ गाना रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गया था, जिसको लेकर जुबिन नौटियाल ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। आपको बता दें कि इस गाने का म्यूजिक भी जुबिन ने दिया है।